Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ :लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत द्वारा ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च 2025’ का आयोजन सोमवार को पाकुड़ में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धू कान्हो मुर्मू पार्क से हुई। मुख्य सड़क होते हुए यह 3 किलोमीटर लंबी पदयात्रा बैंक कॉलोनी स्टेडियम स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल तक पहुंची।
यह भी पढ़ें :जामताड़ा: आजीविका मिशन कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन जारी, राज्यकर्मी दर्जा देने की मांग तेज
महेश कुमार संतालीया ने हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा और पदयात्रा को किया रवाना
उप विकास आयुक्त महेश कुमार संतालीया ने हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा और पदयात्रा को रवाना किया। प्रतिभागी आगे बढ़ते हुए बिरसा चौक पहुंचे, जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद बैंक कॉलोनी स्टेडियम में सरदार पटेल की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रैली में जिला प्रशासन के पदाधिकारी, सरकारी कर्मचारी, स्कूली बच्चे, एनसीसी कैडेट और एस्कॉर्ट टीम के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
पदयात्रा का उद्देश्य
इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, सामाजिक जिम्मेदारी और एकता की भावना को मजबूत करना था।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह मार्च देश की एकता और अखंडता का संदेश देने के साथ युवाओं को विकास और राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
Reporter | Samachar Post