Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ :पाकुड़ जिले के महेशपुर में रविवार रात अचानक हड़कंप मच गया, जब स्थानीय कोल्ड स्टोरेज के जनरेटर रूम में लगे मोटे पाइप में 5.5 फीट लंबा स्पेक्टेक्ल्ड कोबरा (भारतीय नाग) दिखाई दिया। सांप के दिखते ही कर्मचारियों में डर का माहौल फैल गया।
यह भी पढ़ें :रांची: किन्नरों संग मारपीट के बाद उत्पाद विभाग ने बार सील किया, संचालक को नोटिस
वनकर्मी ने किया रेस्क्यू
कोल्ड स्टोरेज के मालिक दीपक सिंह ने तुरंत वनकर्मी असराफुल शेख को सूचना दी। असराफुल शेख मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा को पाइप से सुरक्षित निकालकर रेस्क्यू किया। कोबरा के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद कर्मचारियों और आसपास के लोगों में राहत का माहौल देखा गया। वन विभाग ने बताया कि क्षेत्र में ऐसे सांप अक्सर दिखाई देते हैं, लेकिन तुरंत रेस्क्यू और सुरक्षा इंतजाम से कोई नुकसान नहीं हुआ।
Reporter | Samachar Post