Samachar Post रिपोर्टर, रांची :30 नवंबर को रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबले से पहले तैयारियां तेज़ी से अंतिम रूप ले रही हैं। मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में गजब का उत्साह है, वहीं स्टेडियम प्रबंधन भी किसी तरह की कमी नहीं छोड़ने में जुटा है।
ट्रायल के लिए जलीं फ्लड लाइट्स, स्टेडियम ने पकड़ी रौनक
तैयारियों के तहत शुक्रवार शाम स्टेडियम की फ्लड लाइट्स को ट्रायल के रूप में जलाया गया। तेज रोशनी से जगमग स्टेडियम का दृश्य बेहद आकर्षक नजर आया और बड़े मैच के माहौल का अहसास कराने लगा। यह ट्रायल लाइट्स की क्षमता, विज़िबिलिटी और मैदान पर प्रकाश संतुलन जांचने के लिए किया गया।
यह भी पढ़ें :24वां झारखंड पेडिकॉन संपन्न : बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी क्रांति की ओर झारखंड, विशेषज्ञों ने जताया भरोसा
ग्राउंड, पिच और दर्शक सुविधाओं का हो रहा व्यापक निरीक्षण
जेएससीए प्रबंधन के अनुसार आउटफील्ड और पिच की कंडीशन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। खिलाड़ियों के प्रैक्टिस एरिया का निरीक्षण जारी है। मीडिया बॉक्स, डगआउट और वीवीआईपी ज़ोन की व्यवस्था पर काम चल रहा है। दर्शक दीर्घाओं की मरम्मत और सीटिंग व्यवस्था लगभग पूरी हो चुके हैं। दर्शकों की सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष फोकस है। मैच में बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस की भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकास मार्गों की योजना को अंतिम रूप है।
पार्किंग और यातायात प्रबंधन की समीक्षा
- मेडिकल इमरजेंसी यूनिट और फायर सेफ्टी टीम अलर्ट मोड पर
- ड्रेनेज सिस्टम और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है
- सुरक्षा को लेकर पुलिस–प्रशासन के साथ बैठकें जारी
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र
- जेएससीए, पुलिस और जिला प्रशासन की समन्वय बैठकें जारी
- स्टेडियम और आसपास के इलाकों की सुरक्षा योजना तैयार की जा रही है
- भीड़ प्रबंधन, निगरानी और आपातकालीन रिस्पॉन्स को लेकर रणनीति तय
क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा दिन, उत्साह चरम पर
रांची में भारत–दक्षिण अफ्रीका का यह मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए साल के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक होगा। रविवार रात ट्रायल के दौरान रोशन स्टेडियम ने मानो इस महा मुकाबले की उलटी गिनती का आगाज़ कर दिया हो।
Reporter | Samachar Post