Samachar Post रिपोर्टर, खूंटी : रनिया थानेदार पर हुए जानलेवा हमले और जवान से हथियार छिनने के मामले में खूंटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेजने से पहले सभी आरोपियों को पूरे बाजार में घुमाया गया, जिससे लोगों की बड़ी भीड़ जुट गई।
आरोपियों की जानकारी
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं…
- सुखदेव झोरा उर्फ भोको (20) – ममरला टेंगरा, बसिया थाना, गुमला
- सेनेतर भेंगरा उर्फ सोनू (24) – जापुद झोराटोली, रनिया
- जगतपाल सिंह उर्फ चौठा सिंह (45) – बड़काटोली डिगरी
- मेलानियुस होरो (32)
- मार्शल कोंगाड़ी (66) – केराटोली डिगरी
- पूनम भेंगरा (42) – कनकलोया बरटोली (महिला)
इन आरोपियों के खिलाफ रनिया थाना में 2 नवंबर को अंचलाधिकारी प्रशांत डांग के आवेदन पर कांड संख्या 33/25 दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में बीएनएस 2023 की धारा 191(2), 191(3), 190, 126(2), 127(2), 115(2), 109, 132 और 352 के तहत केस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर: नाले से युवक का शव बरामद, इलाके में मची सनसनी
पुलिस कार्रवाई और प्रेस कॉन्फ्रेंस
जेल भेजने से पहले पुलिस ने स्थानीय पुलिस कार्यालय के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तोर्पा के एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में तीन थानों के अधिकारियों की एक टीम बनाई गई। टीम में डीएसपी रामप्रवेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, तोरपा थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेम्ब्रम, तपकरा थाना प्रभारी, सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार सिंह, टिनू कुमार, अमरजीत सिंकू, श्यामल कुम्भकार, सहायक अवर निरीक्षक डोमन टुडू और रनिया तथा तोरपा थानों के सशस्त्र जवान शामिल थे। पुलिस ने कटफरा, खून सना पत्थर, शराब की बोतलों के टुकड़े और घटना के दिन पहने गए कपड़े जब्त किए हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।