Samachar Post रिपोर्टर,बोकारो :झारखंड स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर बोकारो जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण विकास विभाग ने अबुआ आवास योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुकों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए।
यह भी पढ़ें :देवघर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद
लाभुकों ने मनाया गृह प्रवेश समारोह
पूर्ण हो चुके आवासों में गृह प्रवेश समारोह का आयोजन किया गया। लाभुक परिवारों ने दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ अपने नए घरों में प्रवेश किया। इस दौरान उनके चेहरों पर खुशी झलक रही थी। सभी ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजन
कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने योजनाओं के पारदर्शी और तेज क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की और कहा कि ये योजनाएं ग्रामीण परिवारों को स्थायित्व और सम्मान प्रदान कर रही हैं।
डीसी और डीडीसी के निर्देशन में योजनाबद्ध आयोजन
उपायुक्त अजय नाथ झा और उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार के निर्देश और पर्यवेक्षण में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीसी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र परिवार को सुरक्षित और स्वच्छ आवास उपलब्ध कराया जाए, ताकि अबुआ घर, अबुआ सम्मान” का संकल्प साकार हो सके।
ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम
जिला प्रशासन ने बताया कि यह पहल ग्रामीण सशक्तिकरण और समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक कदम है। इन योजनाओं से गरीब, वंचित और असहाय परिवारों को स्थायी छत मिल रही है, जो झारखंड के विकास की नई कहानी लिख रही है।
Reporter | Samachar Post