Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : जामताड़ा जिले के नाला थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क दुर्घटना में घायल हुए बच्चे की इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। भाजपा नेताओं और ग्रामीणों ने नाला अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन, नाला बीडीओ और अन्य अधिकारियों के समक्ष दोषी कर्मचारियों के निलंबन की मांग की। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था और चिकित्सीय लापरवाही के कारण आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि घायल बच्चे के माता-पिता को अस्पताल से बाहर रेफर कर दिया गया था, लेकिन समय पर उचित इलाज नहीं मिलने से बच्चे की मौत हो गई। सुमित शरण ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण धरना प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें: एलपीजी सब्सिडी के लिए ई-केवाईसी जरूरी: 31 मार्च 2026 तक करें अपडेट, नहीं तो रुक जाएगी सब्सिडी
पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने भी घटना की निष्पक्ष जांच और लापरवाह कर्मचारियों के निलंबन की मांग की। वहीं, सिविल सर्जन ने भरोसा दिलाया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणजीत तिवारी, जिला सह मीडिया प्रभारी प्रदीप राउत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।