Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। दोनों परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी तक चलेगी, जबकि इंटर परीक्षाएं 23 फरवरी को समाप्त होंगी।
मैट्रिक और इंटर परीक्षा का टाइमिंग
मैट्रिक परीक्षा, पहली पाली सुबह 9:45 बजे से 1:00 बजे तक इंटर परीक्षा, दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा।
यह भी पढ़ें: झारखंड में बढ़ी ठंड, कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात
एडमिट कार्ड कब से मिलेंगे?
- मैट्रिक एडमिट कार्ड: 16 जनवरी 2026 से
- इंटर एडमिट कार्ड: 17 जनवरी 2026 से
दोनों एडमिट कार्ड जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2025 निर्धारित है।
प्रायोगिक परीक्षा का शेड्यूल
- प्रायोगिक परीक्षाएं: 24 फरवरी से 7 मार्च 2026
- प्रैक्टिकल सामग्री उपलब्ध: 18 से 23 फरवरी (DEO कार्यालयों में)
- प्रायोगिक अंक अपलोड: 25 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक ऑनलाइन
जैक अधिकारियों के अनुसार, यदि मूल्यांकन कार्य समय पर पूरा हो जाता है, तो मैट्रिक और इंटर के परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी किए जा सकते हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।