Samachar Post रिपोर्टर, रांची :धुर्वा स्थित JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के लिए मंगलवार से ऑफलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई है। स्टेडियम के वेस्ट गेट के पास 6 टिकट काउंटर खोले गए हैं, जहां सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक टिकट मिलेंगे।
यह भी पढ़ें :हेली गुबी ज्वालामुखी की राख दिल्ली-एनसीआर तक पहुंची, कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द; एयरलाइनों ने बदले रूट
आज रांची पहुंचेंगे टीम इंडिया के 5 खिलाड़ी
मंगलवार को टीम इंडिया के ये खिलाड़ी शहर पहुंचेंगे हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋतुराज गायकवाड़। सभी खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे Radisson Blu होटल में चेक-इन करेंगे। दोनों टीमें 27 नवंबर को रांची पहुंचेंगी और 28–29 नवंबर को JSCA स्टेडियम में अभ्यास करेंगी।
टिकट ब्लैकिंग पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
JSCA उपाध्यक्ष संजय पांडे ने बताया कि टिकट बिक्री और सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया टिकटों की कालाबाजारी पर खास निगरानी होगी। ब्लैक मार्केटिंग में पकड़े जाने पर टिकट तुरंत रद्द कर दिए जाएंगे। टिकट पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं, दर्शक आसानी से खरीद सकेंगे।
Reporter | Samachar Post