Samachar Post रिपोर्टर, गुमला : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के कोहिपाट डिपाटोली गांव में एक 10वीं के छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 16 वर्षीय राजकुमार उरांव के रूप में हुई है। राजकुमार ने घर में मफलर के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वह गढ़ा पाट के आवासीय स्कूल में पढ़ता था और इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा देने वाला था। परिजनों के अनुसार, राजकुमार पिछले कुछ दिनों से बीमार था। मंगलवार को वह गुमला सदर अस्पताल में इलाज कराने भी गया था।
यह भी पढ़ें: रातू रोड कब्रिस्तान के पास बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम
परिवार को घर लौटने पर पता चला
बुधवार को परिवार के सभी सदस्य धान काटने गए थे। जब वे घर लौटे, तो उन्होंने राजकुमार को मफलर के सहारे लटका हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
पुलिस कार्रवाई और पोस्टमॉर्टम
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और गुरुवार को सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।