Samachar Post रिपोर्टर, रांची :छठ पर्व के बाद बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने गोंदिया–बरौनी स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) चलाने की घोषणा की है।
गोंदिया से प्रस्थान के समय
गोंदिया से यह ट्रेन 4, 8 और 9 नवंबर को शाम 5:15 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन मुख्य रूप से दुर्ग, बिलासपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह और बरौनी प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेगी।
धनबाद में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, दामोदर घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
बरौनी से गोंदिया की ओर
बरौनी से गोंदिया की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेन 4, 5, 9 और 10 नवंबर को रात 10:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन जसीडीह, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला, बिलासपुर, दुर्ग और गोंदिया प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेगी।
कोच और सुविधाएँ
इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें शामिल हैं एसएलआरडी में 2 कोच, सामान्य श्रेणी में 5 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर में 10 कोच, वातानुकूलित 3-टियर में 2 कोच, वातानुकूलित 2-टियर में 1 कोच होंगे। रेलवे ने यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चलाने की योजना बनाई है।
Reporter | Samachar Post