Samachar Post डेस्क, नई दिल्ली : इस साल सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, लेकिन पिछले हफ्ते दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 31 अक्टूबर को 10 ग्राम सोने की कीमत 1,20,770 रुपए थी, जो 7 नवंबर तक घटकर 1,20,100 रुपए रह गई। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब सोने के दाम गिरे हैं। वहीं चांदी भी 1,49,125 रुपए प्रति किलो से घटकर 1,48,275 रुपए पर आ गई।
कीमतों में गिरावट के कारण
त्योहारी सीजन खत्म, दिवाली के बाद सोने-चांदी की मांग में कमी आई। वैश्विक तनाव में कमी, अनिश्चित माहौल घटने से सुरक्षित निवेश की मांग घटी। प्रॉफिट बुकिंग, निवेशकों ने ऊंचे दामों पर मुनाफा निकाला। टेक्निकल ओवरबॉट सिग्न, लगातार रैली के बाद बाजार में बिकवाली बढ़ी।
सालभर में कीमतों की बढ़ोतरी
सोना (24 कैरेट, 10 ग्राम)
- 31 दिसंबर 2024 : ₹76,162
- 7 नवंबर 2025 : ₹1,20,100
- कुल बढ़ोतरी : ₹43,938
चांदी (1 किलो)
- 31 दिसंबर 2024 : ₹86,017
- 7 नवंबर 2025 : ₹1,48,275
- कुल बढ़ोतरी : ₹62,258
अलग-अलग शहरों में दाम अलग क्यों?
ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट, सोना लाने-ले जाने की लागत अलग होती है। डिमांड में फर्क, दक्षिण भारत में ज्यादा खरीदारी से दाम अपेक्षाकृत कम रहते हैं। स्थानीय एसोसिएशन का असर, हर शहर का ज्वेलरी एसोसिएशन दाम तय करता है। ज्वेलर्स की खरीद कीमत, जो व्यापारी सस्ता सोना खरीदते हैं, वे कम दाम पर बेच सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में 4.4 तीव्रता का भूकंप, काबुल के पास था केंद्र
सोना खरीदते समय ध्यान रखें
BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। 24, 22 और 18 कैरेट के दाम अलग-अलग होते हैं, खरीदने से पहले कीमत जांचें। रसीद अवश्य लें और ज्वेलर की विश्वसनीयता जांचें।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।