Samachar Post रिपोर्टर,घाटशिला : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में मंगलवार सुबह 11 बजे तक 34.32% वोटिंग दर्ज की गई है। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ था और सभी बूथों पर मतदाताओं की आवाजाही लगातार जारी है।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं।
- CCTV कैमरों और निगरानी टीमों के जरिए सतत मॉनिटरिंग
- सभी बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती
- चुनाव अधिकारियों की सतर्क मौजूदगी
यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट अपडेट: 12 की मौत, पुलवामा में आतंकी डॉ. उमर की मां हिरासत में
शाम तक बढ़ सकता है मतदान प्रतिशत
विशेषज्ञों का कहना है कि उपचुनाव के संदर्भ में 11 बजे तक 34% से ज्यादा वोटिंग “अच्छा संकेत” है और दोपहर बाद मतदान में तेजी आने की संभावना है। राजनीतिक दल और प्रशासन लगातार मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।