Samachar Post रिपोर्टर,धनबाद :धनबाद जिले के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के भूली मोड़ स्थित रेलवे लाइन के पास गुरुवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे पोल संख्या DK I/K12 के पास शव देखे जाने की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर जुटे और थाना व आरपीएफ को सूचना दी। पुलिस टीम ने थाना प्रभारी परवीन कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
यह भी पढ़ें :जमशेदपुर के जेल चौक में 2 कारों की आमने-सामने टक्कर, एयरबैग खुलने से टला बड़ा हादसा
चोटों और शुरुआती जांच
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतका के चेहरे, सिर और नाक पर गहरी चोटें थीं। पुलिस ने अनुमान लगाया कि महिला की मौत ट्रेन से गिरने या किसी अन्य संदिग्ध परिस्थिति में हुई हो सकती है। मृतका की उम्र लगभग 40–45 वर्ष के बीच प्रतीत होती है।
अन्य संभावित कोणों से भी जांच शुरू- थाना प्रभारी
प्रारंभिक जांच में यह आशंका है कि महिला ट्रेन से गिर गई होगी, लेकिन हम अन्य संभावित कोणों से भी जांच कर रहे हैं। महिला के पास कोई पहचान पत्र या निजी सामान नहीं मिला है। पुलिस ने आसपास के सभी थानों को सूचना दी और गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पुलिस फिलहाल महिला की पहचान और घटना की सटीक परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।
Reporter | Samachar Post