Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर किसान विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर मिलने वाले बोनस में कटौती की तैयारी कर रही है।
किसानों के हक़ पर चोट की जा रही है, मरांडी
मरांडी ने अपने ट्वीट में लिखा कि चुनाव से पहले हेमंत सरकार ने किसानों से वादा किया था कि धान की खरीद ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। लेकिन वास्तव में किसानों को सिर्फ ₹2400 प्रति क्विंटल का भुगतान मिला। उन्होंने आगे दावा किया कि अब सरकार ₹19 प्रति क्विंटल की नई कटौती का प्रस्ताव तैयार कर रही है। अन्नदाता किसानों के हक़ पर चोट करना बंद कीजिए। अगर एक पैसे की भी कटौती की गई तो भाजपा आपकी सरकार का ‘दाना-पानी’ बंद कर देगी, मरांडी ने चेतावनी दी।
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 42% से अधिक वोटिंग
किसानों के हित में संघर्ष का ऐलान
मरांडी ने कहा कि भाजपा किसानों के हक़ पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने राज्य सरकार से कटौती प्रस्ताव तुरंत वापस लेने की मांग की और कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।