बिहार विधानसभा चुनाव 2025: पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक 42% से अधिक वोटिंग

Samachar Post रिपोर्टर,बिहार :बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 1 बजे तक कुल 42.31% वोटिंग दर्ज की गई है। गोपालगंज में सबसे अधिक 46.73% मतदाता मतदान कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें :लखीसराय: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की कार पर चप्पल फेंकने और “मुर्दाबाद” के नारे लगाने की घटना

अन्य प्रमुख जिलों में मतदान प्रतिशत

  • बेगूसराय: 46.02%
  • लखीसराय: 46.37%
  • मुजफ्फरपुर: 45.41%
  • मधेपुरा: 44.16%
  • सहरसा: 44.20%
  • वैशाली: 42.60%

पहले चरण में कुल 121 सीटों पर वोटिंग

पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसमें शामिल हैं: मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, सीवान, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर।

सुरक्षा व्यवस्था

मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए लगभग 4.5 लाख सुरक्षा बल तैनात हैं, ताकि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित किया जा सके।

Share this news

संबंधित खबरें