Samachar Post रिपोर्टर,लातेहार : लातेहार पुलिस ने कुख्यात अपराधी राहुल सिंह को बड़ा झटका दिया है। पुलिस ने उनके गैंग के पांच सक्रिय गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं: विश्वनाथ उरांव, संदीप यादव, फुलचंद खलखो, तुलसी मुंडा और तनवीर अंसारी। उनकी उम्र 19 से 33 साल के बीच है। संदीप यादव गुमला का रहने वाला है, जबकि बाकी चार रांची के विभिन्न इलाकों से हैं।
गिरफ्तार के समय बरामद सामान
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देशी पिस्तौल, पांच गोलियां और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपी मिलकर टोरी रेलवे साइडिंग पर चल रहे कोयला लोडिंग कार्य में लगे लोगों पर गोलीबारी करने की योजना बना रहे थे। इनका मकसद दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलना था। लातेहार के पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने बताया कि बीते मंगलवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली कि राहुल सिंह ने अपने गुर्गों को टोरी रेलवे साइडिंग पर हमला करने का आदेश दिया है। कुछ गुर्गे हथियार के साथ चंदवा के परसही डगडगी पुल के पास बैठे थे और वे कोयला लोडिंग में लगे लोगों पर हमला करने की तैयारी कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: रांची DC और SSP ने छठ घाट का किया निरीक्षण, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी
तत्काल कार्रवाई और SIT का गठन
सूचना मिलने के बाद SDPO अरविंद कुमार की देखरेख में SIT का गठन किया गया। SIT ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परसही डगडगी पुल के पास रेड मारी और पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की चेतावनी
पुलिस ने चेतावनी दी है कि इस तरह की किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।