Samachar Post रिपोर्टर, रांची : जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में बुधवार को आयोजित पूर्वी जोन चयन समिति की बैठक में आगामी सीनियर महिला इंटर जोनल टी-20 ट्रॉफी (घरेलू सत्र 2025-26) के लिए खिलाड़ियों की घोषणा की गई। यह टूर्नामेंट 4 से 14 नवंबर तक नागालैंड में खेला जाएगा। बैठक में तय सूची के अनुसार, बंगाल की मीता पॉल को टीम की कप्तान बनाया गया है जबकि झारखंड की अश्विनी को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
झारखंड की चार खिलाड़ियों को मिली जगह
झारखंड से प्रियंका लूथरा, रश्मि गुड़िया (विकेटकीपर), अर्ची कुमारी और ममता पासवान का चयन टीम में किया गया है।
चयन के बाद खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखा गया।
अन्य राज्यों से चयनित खिलाड़ी
- बंगाल: धारा गुजर, तनुश्री सरकार, टिटास साधु, सायका इशाक
- असम: जिंटी मणि कलिता, रश्मि डे
- ओडिशा: तन्मयी बेहरा, सुष्री दिब्यादर्शिनी
- त्रिपुरा: प्रियंका आचार्य
यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल में शिशु रोग विभाग का पहला तल्ला हुआ पूरी तरह व्यवस्थित, बच्चों और अभिभावकों को मिली राहत
सपोर्ट स्टाफ की सूची
टीम के सपोर्ट स्टाफ में अनुभवी पेशेवरों को जिम्मेदारी दी गई है:
- कोच: प्रोबल दत्ता
- सहायक कोच: सीमा सिंह
- फिजियो: डॉ. पूजा दत्ता
- ट्रेनर: सपना चौधरी
- परफॉर्मेंस एनालिस्ट: मोहम्मद सोहेब जमाल
- मसूर: टागरिक चट्टोपाध्याय
- मैनेजर: कविता रॉय
खिलाड़ियों में जोश और उत्साह
बैठक के बाद खिलाड़ियों में चयन को लेकर जोश और उत्साह का माहौल देखा गया। चयनकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि पूर्वी जोन की यह टीम आगामी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।