Samachar Post रिपोर्टर, पाकुड़ : लंबे इंतजार के बाद पाकुड़ जिले में सात बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया पूरी हो गई। खास बात यह रही कि इस बार नीलामी पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से की गई और पांच साल के लिए घाटों का ठेका दिया गया। यह 2017 के बाद पहली बार है जब जिले में ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया से बालू घाटों की नीलामी हुई।
11 करोड़ 33 लाख की सबसे बड़ी बोली
खनन विभाग की जानकारी के अनुसार, सातों घाटों की बेस प्राइस 9 करोड़ 87 लाख 22 हजार 300 रुपये तय की गई थी ऑनलाइन बोली में कुल चार कंपनियों ने हिस्सा लिया। गोकविष्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, एसजी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, अश्बोलुश ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, बंसल मोटर (गोड्डा) कड़ी प्रतिस्पर्धा में बंसल मोटर ने सबसे बड़ी बोली 11 करोड़ 33 लाख 77 हजार 500 रुपये लगाई। इसके बाद सातों घाटों का ठेका उनके नाम स्वीकृत किया गया।
यह भी पढ़ें : कोडरमा : खेलो इंडिया और फिट इंडिया के तहत साइक्लोथन, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह
किन घाटों की हुई नीलामी
जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि इस बार सभी घाटों को कैटेगरी-2 में रखकर एक ही समूह में नीलामी की गई। इसमें महेशपुर और पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के ये घाट शामिल हैं : बाबूदाहा, लॉन्गबेहरा, नूरगी टोला, रोला ग्राम, डुमरिया, सहरपुर, गनपुरा, बरसिंगपुर, बेना कुंडी, घुड़नी घाट
प्रक्रिया पूरी होने के बाद मिलेगा संचालन
खनन विभाग के मुताबिक, टेंडर जीतने वाली कंपनी को तुरंत घाटों का संचालन नहीं सौंपा जाएगा। पहले कंपनी को सीटीओ (Consent to Operate) और ईसी (Environment Clearance) जैसी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके बाद ही एग्रीमेंट साइन कर घाटों का संचालन उन्हें सौंपा जाएगा।
आम लोगों को आसानी से मिलेगा बालू
बालू विक्रेता नियमावली 9 मई 2025 लागू होने के बाद यह पहली बड़ी नीलामी है। विभाग का कहना है कि अब ठेकेदार के जरिए जिले में बालू की आपूर्ति बेहतर तरीके से हो सकेगी। आम लोगों को पहले की तुलना में आसानी से बालू उपलब्ध होगा और सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व मिलेगा।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।