झारखंड में भारी बारिश : 15 जिलों में यलो अलर्ट, रांची में जलजमाव से बढ़ी परेशानी

  • 15 से 18 सितंबर तक इन 15 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा।

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : उत्तर तेलंगाना और बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में दिखने लगा है। रविवार दोपहर 2 बजे से रांची और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश शुरू हुई। शाम 5:30 बजे तक 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। सोमवार सुबह भी बारिश का सिलसिला जारी रहा।

15 जिलों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 15 सितंबर को सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी आज पहुंचेंगे पूर्णिया, देंगे ₹36,000 करोड़ की सौगात

रांची में जलजमाव की समस्या

रविवार को महज तीन घंटे की बारिश ने रांची शहर की निचली बस्तियों को पानी-पानी कर दिया। अलबर्ट एक्का चौक, कांटा टोली फ्लाईओवर के नीचे, सेवा सदन रोड, कांके रोड और आसपास के इलाकों में तीन फीट तक जलजमाव हो गया।

नतीजतन, लोगों को यातायात जाम और घरों में पानी भरने की परेशानी का सामना करना पड़ा।

Share this news

संबंधित खबरें