Samachar Post डेस्क, रांची : इस बार पटना, एतवारपुर का दुर्गा पूजा आयोजन एक खास अंदाज में हो रहा है। गांव में राम मंदिर थीम पर तैयार किया गया भव्य पंडाल 115 फीट ऊंचा होगा। नवरात्र की पंचमी के दिन यानी आज, इस पंडाल में दीपोत्सव मनाया जाएगा। आयोजन समिति ने एक किलोमीटर के दायरे में दो लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा है और हर घर में कम से कम पांच दीपक जलाने की अपील की है।
दीपोत्सव का महत्व
एतवारपुर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मुनील यादव ने बताया कि यह आयोजन भगवान श्रीराम के वनवास से अयोध्या लौटने की परंपरा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। जैसे अयोध्या में दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत हुआ था, उसी तरह एतवारपुर में भी आज दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पूरा गांव इसे दिवाली के रूप में मनाएगा।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस जिलाध्यक्षों के चयन को लेकर ऑब्जर्वरों ने सौंपी रिपोर्ट, जल्द हो सकती है घोषणा
भव्य पंडाल का विवरण
राम मंदिर थीम पर बना यह पंडाल लगभग 70 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। यह पंडाल 115 फीट ऊंचा होगा और इसका निर्माण 15,000 वर्ग फीट क्षेत्र में किया जा रहा है। पंडाल में मां दुर्गा की 16 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी, साथ ही भगवान राम और हनुमान जी की भी मूर्तियां लगाई जाएंगी।
प्रवेश मार्ग और सजावट
पंडाल तक जाने वाले रास्ते को अयोध्या के रामपथ की तर्ज पर सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगी आधुनिक लाइटिंग से यह मार्ग जगमगाएगा और श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभव प्रदान करेगा। इस आयोजन में लगभग 10 हजार बांस का उपयोग किया जा रहा है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।