Samachar Post रिपोर्टर, रांची : गिरिडीह निदेशक प्रमुख (DIC) डॉ. सन्याल ने मंगलवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई मामलों में तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें : जमशेदपुर : दीवार गिरने से 9 महीने के मासूम की मौत, 8 साल की बहन गंभीर
रेफर करने की प्रवृत्ति पर जताई नाराज़गी
निरीक्षण के दौरान डॉ. सन्याल ने रांची रेफर की बढ़ती प्रवृत्ति पर कड़ा असंतोष जताया। उन्होंने कहा, हर मामूली केस में आखिर मरीजों को रांची क्यों रेफर कर दिया जाता है? स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधाएं क्यों नहीं उपलब्ध कराई जातीं? उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अनावश्यक रेफर की प्रथा पर तुरंत रोक लगाई जाए और मरीजों को यथासंभव यहीं पर उचित इलाज उपलब्ध कराया जाए।
आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने पर जोर
डॉ. सन्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद मरीजों को आयुष्मान भारत योजना का पूरा लाभ दिलाया जाए। साथ ही अस्पताल की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।