रांची रेल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Rupa Kumari | August 22, 2025 | 02:40 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इसके चलते रांची रेल मंडल से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

रद्द ट्रेनों की लिस्ट में शामिल हैं

  • हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस
  • वास्को डी गामा–जसीडीह एक्सप्रेस
  • गया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
  • तथा अन्य कई लंबी दूरी की ट्रेनें

नई ट्रेन सेवा की मांग

जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अरुण जोशी ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर रांची, गोमती नगर के बीच द्वि-साप्ताहिक ट्रेन चलाने की मांग की है।

उन्होंने बताया कि,

  • रांची–बनारस एक्सप्रेस सप्ताह में केवल पांच दिन चलती है।
  • दो दिन इसका रेक हटिया स्टेशन पर खड़ा रहता है।
  • इसी रेक का उपयोग करके नई ट्रेन शुरू की जा सकती है।

सोननगर–रिचुघुटा खंड पर तीसरी लाइन बनने से ट्रैफिक कम हुआ है और समयपालन बेहतर हुआ है। इसलिए यह नई ट्रेन सेवा यात्रियों के लिए राहत और रेलवे के लिए अतिरिक्त राजस्व का साधन होगी।

त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों की घोषणा की है,

  • भुवनेश्वर–धनबाद फेस्टिवल स्पेशल : 30 नवंबर तक चलेगी
  • धनबाद–भुवनेश्वर फेस्टिवल स्पेशल : 1 दिसंबर तक चलेगी
  • संतरागाछी–अजमेर पूजा/दीपावली/छठ स्पेशल : 22 सितंबर से 24 नवंबर तक हर सोमवार
  • अजमेर–संतरागाछी स्पेशल : 25 सितंबर से 27 नवंबर तक हर शनिवार

यह भी पढ़ें : विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो का स्पीकर कक्ष में CM हेमंत सोरेन ने किया अभिनंदन

यात्रियों के लिए अलर्ट

रांची रेल मंडल की ओर से बताया गया है कि फिलहाल आरक्षित श्रेणी की बोगियों में भीड़ सामान्य है। लेकिन सितंबर के अंत तक हाउसफुल स्थिति बन सकती है। यात्रियों को जल्द टिकट बुक कराने की सलाह दी गई है।

Share this news

संबंधित खबरें