Samachar Post, रांची : सांझा सेवा फाउंडेशन की ओर से रविवार को अरगोड़ा के लेंचरमर्चा में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। स्थानीय विवाह मंडप में आयोजित शिविर में आसपास के करीब 400 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और नि:शुल्क दवाएं दी गईं। डाॅ. जे शरण लैब के सहयोग से मरीजों का नि:शुल्क पैथोलाजी जांच भी किया गया। शिविर में जनरल मेडिसीन के डाॅ. वी वेंकेटश, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ. एके तिवारी, जनरल फिजिशियन सह मनोरोग चिकित्सक डाॅ. अभिषेक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. सुप्रिया और डाॅ. निशिथ ने मरीजों को परामर्श दिया।
फाउंडेशन के डाॅ. नितिन शरण और पियूष पोद्दार ने बताया कि संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों के तहत इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों के पीएफटी जांच के अलावा टाइटन आई की ओर से मरीजों के नेत्र की भी जांच की गई। शिविर के आयोजन में संस्था की कोषाध्यक्ष गुंजन पोद्दार, अमित कुमार, दीपक झा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।