मौसम अलर्ट : आज झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से में हो सकती है हल्की बारिश; अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान

Samachar Post | March 21, 2024 | 04:32 AM IST


Samachar Post, रांची : झारखंड के कई जिलों मे आज भी आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। आज किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जताई थी कि होली से पहले मौसम साफ रहेगा।

22 मार्च से लेकर अब 26 मार्च तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि कई बार जिलों में बादल नजर आ सकते हैं, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। आज भी मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जाहिर की है। इस दौरान राज्य में तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और कम से कम 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले कुछ दिनों से राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। रांची में बुधवार शाम शुरू हुई बारिश देर रात तक चली। तेज बारिश की वजह से राज्य में जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई। पिछले 24 घंटे के मौसम के मिजाज पर नजर डालें तो राज्य में सबसे अधिक बारिश चाईबासा सदर में 46.6 मिमी दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस राजधानी रांची में दर्ज किया गया।

आज से फिर चढ़ेगा पारा

राज्य में बदले मौसम का मिजाज तापमान पर भी पड़ा है। एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 30 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। जिन जगहों पर तापमान 30 डिग्री से अधिक है उनमें गोड्डा जहां 31.6 डिग्री साहिबगंज 31.8 डिग्री और पाकुड़ जहां 32 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर धीरे- धीरे बदले मौसम का असर दिखेगा औऱ तापमान में अगले चार से पांच दिनों में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की जा सकती है।

Share this news

संबंधित खबरें