मोरहबादी में लगे रक्तदान शिविर में 28 लोगों किया रक्तदान, तीन संस्‍थाओं ने मिलकर लगाया शिविर

Samachar Post | October 5, 2020 | 04:10 PM IST
रक्‍तदान शिविर में रक्‍तदान करता युवक।

DainikUpdate24x7, रांची : एक से 10 अक्टूबर तक चल रहे रक्तदान पखवाड़े के उपलक्ष्य में सोमवार को लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ, प्रन्यास हेल्थ केयर सोसायटी और जीवनदान संस्था द्वारा ब्लड बैंकों में खून की कमी को देखते हुए मोरहबादी मैदान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 28 लोगों में ब्लड डोनेट किया, जिसमें आधे से ज्यादा युवा वर्ग के थे। वहीं 16 लोगों ने पहली बार रक्तदान कर दूसरों के लिए मिशाल पेश की। 

पहली बार रक्‍तदान करने वाले डोनर पियुष को सर्टिफिकेट देकर सम्‍मानित करते लायंस क्‍लब के अध्‍यक्ष।

प्रन्यास के सचिव सुजीत तिवारी ने बताया कि रक्तदान का महत्व आम शिविरों में लोगों के समझ नहीं आता, जब किसी को खून की बहुत ज्यादा जरूरत हो और कोई डोनर ना मिले तब इसके असली मायने समझ आते है। जो लोग रक्तदान से डरते है उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि हो सकता है पहली बार आपको थोड़ा डर लगे, लेकिन यह डर तब खुशी में बदल जाएगी जब इससे किसी की जान बच जाएगी। 

शिविर के दौरान उपस्थित संस्‍था के सदस्‍य।

लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ के प्रेसिडेंट विकास पुष्पराज और एडमिनिस्ट्रेटर रवि प्रकाश ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने बताया कि शिविर में ब्लड डोनेट करने वाले अधिकांश युवा वर्ग के थे। ऐसे ही युवाओं को समाज कल्याण के लिए बढ़चढ कर आगे आने की जरूरत है। इस दौरान प्रन्यास के अध्यक्ष और रिम्स के डॉ चंद्रभूषण ने ब्लड डोनरो को काफी मोटिवेट किया। मौके पर जीवनदान के संस्थापक अमन मिश्रा, लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ के सचिव संतोष कुमार, प्रन्यास से पायल गोराई, बैशाली कुंडू, अभिषेक कुमार, संतोष सोनी, श्रवण आदि शामिल थे।

Share this news

संबंधित खबरें