प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा ने राज्यपाल से की भेंट

Rupa Kumari | November 11, 2025 | 04:53 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राज्य की प्रभारी DGP तदाशा मिश्रा ने मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में विधि-व्यवस्था को प्रभावी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

राज्यपाल ने प्रभारी DGP को शुभकामनाएं दी और कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस बल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में JDU उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट पर कार्रवाई, मतपत्र बांटने का आरोप

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर चर्चा

भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत की और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की।

Share this news

संबंधित खबरें