भाजपा नेता बिंदू भूषण दुबे का दिल्ली में निधन, रांची में होगा अंतिम संस्कार

Samachar Post डेस्क, रांची : भाजपा के वरिष्ठ नेता बिंदू भूषण दुबे का बुधवार देर रात दिल्ली में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें : गढ़वा में महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, डायन बिसाही के शक में आरोपी ने दी घटना को अंजाम

भाजपा में शोक की लहर

बिंदू भूषण दुबे के निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। राज्यभर के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि उनके निधन से भाजपा को एक कर्मठ और समर्पित नेता की कमी हमेशा खलेगी।

रांची में होगा अंतिम संस्कार

जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर आज विमान से रांची लाया जाएगा। रांची पहुंचने के बाद पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद रांची में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें