अग्निवीर और महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती की तारीख बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक आवेदन

Rupa Kumari | March 30, 2026 | 02:16 PM IST
  • रांची आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस का फैसला, अभ्यर्थियों को मिली राहत; जल्द आवेदन की सलाह

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची स्थित आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी और महिला मिलिट्री पुलिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इस फैसले से उन उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है, जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे। भर्ती कार्यालय ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से जल्द आवेदन करने की अपील की है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवार इंडियन आर्मी के आधिकारिक पोर्टल ज्वाइन इंडियन आर्मी  पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया डिजिटल है, इसलिए किसी भी ऑफलाइन माध्यम या एजेंट की जरूरत नहीं है। भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। उम्मीदवारों का चयन केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: देशभर के स्कूल, अदालत और सरकारी दफ्तरों को बम धमकी देने वाला आरोपी कर्नाटक से गिरफ्तार

दलालों से रहें सावधान

अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी दलाल या गलत जानकारी देने वाले लोगों के झांसे में न आएं और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

अंतिम समय से पहले करें आवेदन

भर्ती कार्यालय ने कहा है कि अंतिम समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने से तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। इसलिए उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Share this news

संबंधित खबरें