लंबे इंतजार के बाद झारखंड को मिले 4 नए सूचना आयुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Meenu | July 1, 2026 | 12:57 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में लंबे समय के इंतजार के बाद राज्य सूचना आयोग को चार नए सूचना आयुक्त मिल गए। बुधवार को रांची स्थित लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अनुज सिन्हा, तनुज खत्री, शिवपूजन पाठक और अमूल नीरज खलखो को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, सांसद संजय सेठ समेत कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा बैजनाथ राम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर: घरवालों को बताए बिना हुआ हिमांशु सिंह के शव का पोस्टमार्टम? परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

लंबे समय से खाली थे पद

झारखंड राज्य सूचना आयोग में लंबे समय से सूचना आयुक्तों के पद रिक्त पड़े थे। इसके कारण आयोग के कामकाज और मामलों के निपटारे पर असर पड़ रहा था। अब चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के बाद आयोग के कार्यों में तेजी आने और लंबित मामलों के समाधान में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

आयोग को मिलेगी नई मजबूती

सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को राज्य में सूचना के अधिकार व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे आम लोगों की शिकायतों और अपीलों के निपटारे की प्रक्रिया तेज होगी।

Share this news

संबंधित खबरें