मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार विधानसभा सत्र का पहला दिन: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने शपथ के बाद नीतीश कुमार के पैर छुए

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार की 18वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन मंत्रियों और विधायकों ने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका सम्मान किया, जबकि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सदन में अन्य विधायकों के साथ गले मिलकर शिष्टाचार दिखाया।

शपथ ग्रहण में विविध भाषाओं का समावेश

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी विधायक प्रेम कुमार के बाद शपथ ली। अरुण शंकर प्रसाद, विनोद नारायण झा, सुधांशु, मीना कुमारी, आसिफ़ अहमद, माधव आनंद और नीतीश मिश्रा ने मैथिली में शपथ ली। आबिदुर्रहमान, कमरूल होदा, सरबर आलम और अख्तरुल ईमान ने उर्दू में शपथ ग्रहण किया। पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रत्नेश सदा ने संस्कृत में शपथ ली। सीमांचल के विधायकों ने अंत में “जय बिहार-जय सीमांचल” का उद्घोष किया।

यह भी पढ़ें: गांजा बेचते हुए एक युवक गिरफ्तार

नई सरकार का शिष्टाचार

नई सरकार बनने के बाद विधानसभा पोर्टिको में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया। गया से विधायक अजय डांगी ऑटो से पहुंचे, जबकि 8 बार के विधायक और बीजेपी सीनियर नेता प्रेम कुमार ने सदन को प्रणाम किया। वहीं, राजद विधायक वीरेंद्र ने कहा कि “यह सरकार वोट चोरी से बनी है, हमारी संख्या कम है लेकिन आवाज बुलंद रहेगी।

https://samacharpost.live/2025/12/ranchi-chutia-youth-arrested-for-selling-ganja-brown-sugar/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment