मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साइबर अपराध पर बक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 82 ATM कार्ड के साथ 18 आरोपी गिरफ्तार फर्जी गेमिंग ऐप बनाकर उड़ाते थे लाखों रुपये

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : बक्सर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के पीपी रोड स्थित एक किराए के मकान से 18 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां से 82 ATM कार्ड, 9 एक्टिव पासबुक, 5 चेकबुक, कई मोबाइल फोन, लैपटॉप और इंटरनेट डिवाइस मिले हैं।

फर्जी गेमिंग ऐप और ऑनलाइन सट्टेबाजी के नाम पर ठगी

पुलिस के अनुसार ये आरोपी फर्जी गेमिंग ऐप और ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को लुभाते थे। ऐप प्रारंभ में आकर्षक फीचर दिखाता था, लेकिन जैसे ही लोग पैसे लगाते, उनके बैंक खातों की गोपनीय जानकारी गिरोह तक पहुंच जाती थी। इसके बाद ठग खाते से पूरी रकम साफ कर देते थे।

यह भी पढ़ें: पटना जंक्शन सर्किल में भाड़े की गाड़ियों की एंट्री बंद, ऑटो–ई-रिक्शा चालक हड़ताल पर

गोपनीय सूचना पर हुई कार्रवाई

बक्सर एसपी शुभम आर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पीपी रोड स्थित एक बैंक के पास किराए के एक कमरे में साइबर ठगी का अड्डा चल रहा है। छापेमारी में सभी 18 युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपी बिहार के अलावा छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के रहने वाले हैं।

हर दिन 4–5 लाख की ठगी का खुलासा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह रोजाना 4 से 5 लाख रुपये की साइबर ठगी करता था। ठगी की रकम को कई बैंक खातों के माध्यम से घुमाया जाता था, जिससे पुलिस और बैंकों के लिए ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था।

संगठित गिरोह की तरह काम करता था नेटवर्क

पुलिस ने बताया कि यह नेटवर्क एक संगठित साइबर अपराध गिरोह की तरह कार्यरत था। आरोपी बरामद लैपटॉप व उपकरणों का उपयोग फर्जी ऐप विकसित करने, डेटा चोरी करने और ठगी संचालन के लिए करते थे। फिलहाल पुलिस पूरे गिरोह की फंडिंग, नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की पहचान में जुटी है। जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना है।

https://samacharpost.live/2025/12/patna-junction-auto-e-rickshaw-entry-ban-drivers-strike-begins-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment