जेपी नड्डा 5 दिसंबर को देवघर में, बाबा बैद्यनाथ मंदिर में करेंगे पूजा

Meenu | November 28, 2025 | 02:04 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर :भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 5 दिसंबर को देवघर पहुँचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

यह भी पढ़ें :सम्राट चौधरी के बुलडोजर एक्शन पर तेज प्रताप का हमला, बोले गरीबों की लगेगी हाय

पार्टी की संगठनात्मक बैठक में होंगे शामिल

पूजा के बाद नड्डा पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश और जिला स्तर के सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रम और रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

दौरे की तैयारियाँ और जिम्मेदारी

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को सफल बनाने की जिम्मेदारी प्रदेश मंत्री बालमुकुंद सहाय को सौंपी गई है। पार्टी संगठन ने दौरे को लेकर पूरी तैयारी शुरू कर दी है और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Share this news

संबंधित खबरें