मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सम्राट चौधरी के बुलडोजर एक्शन पर तेज प्रताप का हमला, बोले गरीबों की लगेगी हाय

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार में गृह मंत्री सम्राट चौधरी के बुलडोजर एक्शन को लेकर जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कड़ा हमला बोला है। राज्य के कई जिलों समस्तीपुर, पटना, नालंदा, सीतामढ़ी और आरा में अवैध कब्जों पर कार्रवाई की जा रही है, जिसे लेकर तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। तेज प्रताप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर किया और लिखा “नीतीश सरकार के नए गृह मंत्री अपने पद को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित हैं। जिस जनता जनार्दन का कल तक गुणगान करते थे, आज उन्हीं गरीबों के घर उजाड़ रहे हैं। पिछले दो दिनों से नालंदा, सीतामढ़ी, पटना, आरा जैसी जगहों में दलित, वंचित और गरीबों के आशियाने जबरन तोड़े जा रहे हैं।”

ठंड में घर टूटने की पीड़ा नहीं समझ पा रही सरकार: तेज प्रताप

तेज प्रताप ने आगे कहा कि नवंबर से ठंड का मौसम शुरू हो जाता है और दिसंबर–जनवरी में कड़ाके की सर्दी पड़ती है।
उन्होंने लिखा “इस ठंड में किसी का घर टूटने का दर्द क्या होता है, यह हम समझते हैं। लेकिन नए गृह मंत्री को शायद इसका अंदाजा नहीं। बुलडोजर की मार छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर क्या असर डाल रही होगी, इसकी चिंता किसी को नहीं।”

यह भी पढ़ें: बोकारो: CID जांच झेल रहे दरोगा को ओपी प्रभारी बनाया, इंस्पेक्टरों के तबादले बिना आईजी मंजूरी के

तेज प्रताप की नीतीश सरकार से मांग

तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार से तीन प्रमुख मांगें कीं..

  • बुलडोजर कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।
  • अब तक जिनके घर टूटे हैं, उनकी रहने की उचित व्यवस्था की जाए।
  • पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा गरीबों के आंसू और बद्दुआ से कोई नहीं बच पाएगा। समय आने पर जनता-जनार्दन इसका हिसाब जरूर लेगी।

https://samacharpost.live/2025/11/bokaro-thana-prabhari-tabadla-controversy-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment