मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

CM नीतीश ने 10 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार, DBT से 1000 करोड़ की बड़ी सौगात

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की 10 लाख महिलाओं को बड़ी वित्तीय सहायता दी। सीएम ने डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक लाभार्थी के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। कुल 1000 करोड़ रुपये सीधे महिलाओं को भेजे गए। यह योजना महिलाओं को रोजगार, छोटे उद्यम और आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में होगा ऐतिहासिक साहित्यिक महोत्सव, कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

पहले चरण में मिली थी पहली किश्त

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी, जिसके तहत 1.4 करोड़ महिलाओं के खाते में पहली किश्त के रूप में 10-10 हजार रुपये भेजे गए थे। आज भेजी गई राशि उसी योजना का दूसरा बड़ा चरण है।

जीविका दीदियों के उद्यम को मिलेगी मजबूती

योजना के तहत यह सहायता राशि खासकर जीविका दीदियों के छोटे-छोटे व्यवसायों और स्व-रोजगार को मजबूत करने के लिए दी जा रही है। योजना में प्रावधान है पहले चरण में 10,000 रुपये की सहायता, उद्यम शुरू होने के बाद मूल्यांकन और आवश्यकता के आधार पर 2 लाख रुपये तक का अतिरिक्त समर्थन प्रदान किया जाएगा। सरकार का दावा है कि इस योजना से महिलाओं को आर्थिक स्थिरता, स्वावलंबन और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

https://samacharpost.live/2025/11/jamshedpur-sahityik-mahotsav-2025-literature-festival-meta-title/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment