रांची: उत्तम ज्वेलर्स में बड़ी चोरी, नाइट गार्ड को बंधक बनाकर चोर ले गए लाखों के जेवरात

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। स्थानीय बाजार स्थित उत्तम ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने दुकान की सुरक्षा में तैनात नाइट गार्ड को बंधक बना दिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए।

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिवालय का किया अचानक निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप

दुकान के पीछे से घुसे चोर, शटर तोड़कर की वारदात

चोर देर रात करीब 3:30 बजे दुकान के पीछे की ओर से घुसे और शटर तोड़कर अंदर पहुंच गए। पूरी घटना इतनी सुनियोजित थी कि आसपास के लोगों को जरा भी भनक नहीं लगी। चोर करीब बीस मिनट तक दुकान के अंदर रहे और जेवरात के साथ नकदी भी ले गए।

सुबह पता चला, पुलिस जांच में जुटी

सुबह जब स्थानीय लोगों ने गार्ड को बंधक अवस्था में देखा तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, चोरी गए जेवरात और नकदी की कुल कीमत लाखों रुपये में है। पुलिस CCTV फुटेज और आसपास के सुरागों के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है।

Share this news

संबंधित खबरें