मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जमशेदपुर : JDU के विरोध के बाद मानगो फ्लाईओवर का काम दोबारा शुरू, ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव लागू

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो में स्वर्णरेखा नदी के ऊपर बन रहे महत्वाकांक्षी फ्लाईओवर प्रोजेक्ट ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। कुछ दिनों के आंशिक ठहराव के बाद निर्माण कार्य गुरुवार सुबह से पुनः शुरू हो गया है। डिमना रोड पर ब्लू बेल्स स्कूल से मानगो चौक तक पुल निर्माण पहले से जारी था, लेकिन मानगो चौक से पारडीह रोड की ओर पाइलिंग का काम अब तक शुरुआती चरण में ही रुका हुआ था। 25 नवंबर को मशीनें साइट पर उतारी गईं और पाइलिंग का कार्य शुरू हुआ, लेकिन विधायक सरयू राय के हस्तक्षेप के बाद जदयू नेता पप्पू सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि, पहले डिमना रोड वाले हिस्से का काम पूरा हो, उसके बाद ही मानगो चौक से पाइलिंग शुरू की जाए। विरोध के कारण काम कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, लेकिन अब यह दोबारा शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें: ED raids 2025: बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों में तलाशी अभियान जारी

ट्रैफिक में बड़े बदलाव लागू

गुरुवार सुबह पृथ्वी उद्यान के सामने निर्माण मशीनें और जेसीबी तैनात की गईं। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने पहले से घोषित नई व्यवस्था लागू कर दी है। मानगो चौक की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता बंद कर दिया गया है। पारडीह से मानगो चौक की ओर आने वाली लेन फिलहाल खुली रहेगी। जवाहरनगर रोड नंबर 1 और 5 से भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक। चारपहिया वाहनों को रोकने के लिए सड़क पर बड़े पत्थर रखे गए हैं। आम यात्रियों को नए डायवर्जन मार्गों के अनुसार चलना होगा।

लाभ मिलेगा, लेकिन अभी धैर्य ज़रूरी

फ्लाईओवर प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद मानगो चौक और पारडीह रोड का ट्रैफिक काफी सुगम होने की उम्मीद है। हालांकि, तब तक यात्रियों को निर्माण कार्य से जुड़े अस्थायी डायवर्जन और नई यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सफर करना होगा।

https://samacharpost.live/2025/11/ed-raids-15-states-medical-colleges-drug-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment