मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

छपरा सदर अस्पताल में हंगामा, इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :छपरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार सुबह करीब एक घंटे तक हड़कंप मचा रहा। वार्ड नंबर-5 के पास ड्यूटी पर तैनात महिला गार्ड संगम देवी और गुदरी मोहल्ले की अनु पांडे के बीच विवाद मारपीट में बदल गया, जिसके बाद मरीज और परिजन घबराकर इधर-उधर भागते नजर आए।

यह भी पढ़ें :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दीक्षांत समारोह में छात्रों को किया प्रेरित

पुलिस पहुंची मौके पर, दोनों पक्ष थाने ले जाए गए

अस्पताल प्रशासन ने तुरंत भगवान बाजार थाना को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर माहौल शांत कराया और दोनों महिलाओं को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। गार्ड संगम देवी का कहना है कि अनु पांडे निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने पर जोर दे रही थीं, जबकि उन्होंने सरकारी जांच कराने की सलाह दी। इसी बात पर विवाद बढ़ा और हाथापाई हो गई। संगम देवी ने अनु पांडे पर अस्पताल में दलाली करने का आरोप भी लगाया।

अनु पांडे ने आरोप खारिज किए, कहा- गार्ड ने किया दुर्व्यवहार

वहीं अनु पांडे ने सभी आरोपों से इनकार किया। उनका दावा है कि वह सिर्फ पड़ोस की महिला के इलाज के लिए अस्पताल आई थीं और गार्ड ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि उनका किसी दलाली नेटवर्क से कोई संबंध नहीं है।

अस्पताल प्रबंधन सख्त, प्राथमिकी की प्रक्रिया शुरू

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आर. एन. तिवारी ने बताया कि आरोपित महिला के खिलाफ FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि अस्पताल में दलालों की सक्रियता की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक निगरानी और भीड़ नियंत्रण पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। मरीजों ने कहा कि इमरजेंसी वार्ड में ऐसे हादसे से इलाज प्रभावित होता है और डर का माहौल बनता है।

https://samacharpost.live/2025/11/kolhan-university-6th-convocation-governor-address/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment