मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

धान काटकर लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गुमला : गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय किसान फूलचंद लोहार की मौत हो गई। घटना तब हुई जब वे खेत से धान काटकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान लावा गांई डुमरी के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: AIIMS देवघर ने जारी किया नया आधिकारिक ईमेल आईडी

गंभीर रूप से घायल किसान की बिगड़ी हालत

हादसे में किसान के दोनों पैर टूट गए और चेहरे व आंख पर भी गंभीर चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे स्कूली बच्चों ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से फूलचंद को पहले चैनपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें गुमला और फिर सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

जानकारी मिलते ही एसआई बिनय महतो सदर अस्पताल पहुंचे और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

https://samacharpost.live/2025/11/jamshedpur-mango-flyover-construction-stopped-after-local-protest/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment