मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

CM नीतीश की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक, छह बड़े फैसले मंजूर

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार में नई सरकार के गठन के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की पहली बैठक हुई। बैठक में जनहित से जुड़े छह महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनका फोकस रोजगार, कृषि, आधारभूत संरचना और औद्योगिक विकास पर रहा।

यह भी पढ़ें :BLO विवाद पर इरफ़ान अंसारी का स्पष्टीकरण: कहा चेतावनी अपराधियों के लिए थी, असली BLO के लिए नहीं

राज्य में नई चीनी मिल की मंजूरी

कैबिनेट के सबसे बड़े निर्णय के तहत बिहार में एक नई चीनी मिल स्थापित की जाएगी। गन्ना किसानों को उत्पाद का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद है।आधुनिक तकनीक से लैस मिल रोजगार के हजारों नए अवसर तैयार करेगी।

सरकार का दावा- स्थानीय अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ

इस फैसले को कृषि आधारित जिलों के लिए गेम-चेंजर बताया जा रहा। औद्योगिक विकास और निवेश को रफ्तार मिलेगी। बैठक में उद्योग से जुड़े अहम निर्णय लिए गए। नए औद्योगिक क्लस्टर विकसित किए जाएंगे और पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया गया।

राज्य को निवेश-फ्रेंडली बनाने पर जोर

रोजगार सृजन के लिए नीति में सुधार निर्देश दिया गया। इसके साथ ही स्टार्टअप प्रमोशन नीति में संशोधन किया जाएगा, ताकि युवा उद्यमियों को वित्तीय सहायता,प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने में मदद मिल सके।

https://samacharpost.live/2025/11/irfan-ansari-blo-controversy-clarification-statement-jamtara/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment