Samachar Post रिपोर्टर,सिमडेगा :सिमडेगा जिले में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। ठेठईटांगर प्रखंड के बाघचट्टा में वनवासी कल्याण आश्रम ने 50 वृद्धों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने से हुई।
यह भी पढ़ें :BREAKING: झारखंड- बंगाल में कोयला कारोबारी के 42 ठिकानों पर ED की ताबड़तोड़ रेड, करोड़ों कैश और सोना बरामद
बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश
मौके पर गोंड महासभा के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी और संघर्ष पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और आध्यात्मिक नेता थे, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया। विमला प्रधान ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी जमीन, जंगल और सांस्कृतिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और ईसाई मिशनरियों के धर्मांतरण के खिलाफ भी लगातार आंदोलन किया।
केंद्र सरकार का सम्मान
केंद्र सरकार ने बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। मौके पर वनवासी कल्याण आश्रम की टीम और संतोष दास बसंत नारायण माझी सहित बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
Reporter | Samachar Post