Samachar Post डेस्क,बिहार :लखीसराय जिले के खुरियारी गांव में 6 नवंबर को मतदान के दौरान बीजेपी प्रत्याशी और बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा को अपने ही क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा। बूथ नंबर 404 और 405 पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने “विजय सिन्हा मुर्दाबाद, वोट चोर गद्दी छोड़ो” जैसे नारे लगाए और कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर गोबर और चप्पलें फेंकी।
ग्रामीणों की नाराजगी: टूटी सड़कें और लापरवाही
हलसी बाजार से खुरियारी गांव तक की सड़क पिछले 20 सालों से खराब है। कीचड़ और गड्ढों से भरी यह सड़क ग्रामीणों के लिए रोजाना चुनौती बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि महिलाओं को रोज कीचड़ में चलना पड़ता है, और नेता सिर्फ वोट लेकर समस्याओं को भूल जाते हैं। यही नाराजगी मतदान के दिन सामने आई। ग्रामीणों ने सिन्हा के आरोप खारिज करते हुए कहा हमने किसी को डराया-धमकाया नहीं। सभी ने स्वतंत्र रूप से मतदान किया। यह विरोध वर्षों से अनदेखी का नतीजा है।

जंगलराज की वापसी- विजय सिन्हा
घटना के बाद मीडिया से बातचीत में डिप्टी CM विजय सिन्हा ने कहा यहां RJD और यादवों के गुंडे हैं। हमारे पोलिंग एजेंट को बूथ पर बैठने नहीं दिया गया। जैसे जंगलराज लौट आया हो। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के इशारे पर विरोध किया गया।सड़क का टेंडर हो चुका है और काम शुरू हो गया है। असल में यह RJD और कांग्रेस की गुंडागर्दी का उदाहरण है। NDA की सरकार आने पर ऐसे गुंडों पर कार्रवाई होगी।
यह भी पढ़ें :दक्षिण छोटानागपुर पुलिस खेल प्रतियोगिता का आगाज, तीन दिन तक पुलिसकर्मी दिखाएंगे खेलों में अपना जौहर
प्रशासन का बयान: शांतिपूर्ण मतदान
जिला अधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। SP अजय कुमार ने बताया कि सुबह सब शांत था और विरोध सिन्हा के आने पर शुरू हुआ।






















