मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहारशरीफ में वोटर पर्ची बांटने को लेकर हंगामा, चार भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में

--Advertisment--

  • पहले चरण के मतदान के बीच बढ़ा विवाद

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के दौरान गुरुवार को बिहारशरीफ के अंबेर क्षेत्र में हंगामा हो गया। वार्ड 16 के बूथ नंबर 226 से 232 के पास वोटर पर्ची बांटने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस ने चार भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

भाजपा प्रत्याशी ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस आरजेडी समर्थक की तरह बर्ताव कर रही है और जानबूझकर भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिहार थाना के एसआई रवि कुमार ने पर्ची बांट रहे कार्यकर्ताओं को धमकाया और कहा कि यहां ऐसा करने की अनुमति नहीं है। डॉ. सुनील कुमार ने इस मामले में प्रशासन से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि आशीष रंजन ने बताया कि, बीएलओ द्वारा घर-घर वोटर पर्ची नहीं पहुंचाई गई थी, इसलिए हमने मतदाताओं की सुविधा के लिए खुद पर्ची तैयार कर बांटी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने, वोटर लिस्ट और पर्चियां जब्त कर लीं और कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई की।

यह भी पढ़ें: सड़क हादसा: 12-चक्का ट्रक और बोलेरो की भयंकर टक्कर, बोलेरो सवार घायल

डीएसपी ने कहा – मामले की जांच होगी

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और स्थिति स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2025/11/seraikela-kharsawan-truck-bolero-accident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment