Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया। यह बयान मोदी के उस भाषण के जवाब में आया है जिसमें उन्होंने महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे पर टिप्पणी की थी।
जिसकी जैसी सोच, वैसी ही भाषा
तेजस्वी यादव ने कहा, जिसकी जैसी सोच है, वैसी ही भाषा होती है। हम इस तरह नहीं सोचते, न ही नकारात्मक बातें करते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि प्रधानमंत्री को ऐसे शब्द क्यों पसंद हैं।”
गुजरात में फैक्ट्री, बिहार में अपराध- ये कैसी राजनीति?
राजद नेता ने आगे कहा, जब प्रधानमंत्री गुजरात जाते हैं, तो फैक्ट्री और विकास की बात करते हैं, लेकिन बिहार आते हैं तो बंदूक और अपराध की बात करने लगते हैं। देश के प्रधानमंत्री से इस स्तर की भाषा की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार के लोगों को विकास का विज़न दिखाने के बजाय डर और नकारात्मकता का माहौल क्यों बनाया जा रहा है।
बिहार को रोज़गार चाहिए, गाली-गलौज नहीं
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब इन भाषणों से प्रभावित नहीं होगी। बिहार को रोज़गार और उद्योग चाहिए, न कि गाली-गलौज वाली राजनीति। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि वे बिहार के विकास के लिए ठोस योजनाओं और उद्योग निवेश पर बात करें।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।