मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तेज प्रताप का राहुल गांधी पर तंज: बोले- “रसोइया होना चाहिए था, नेता क्यों बन गए?”

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, पटना: जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने सोमवार को एक बार फिर अपने बयानों से सियासी हलचल मचा दी। इस बार उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव दोनों पर निशाना साधा। तेज प्रताप ने राहुल गांधी को तंज कसते हुए कहा, उनका काम मोटरसाइकिल चलाना और प्रदूषण फैलाना है। वो पूरी जिंदगी मछली पकड़ते रहेंगे और देश अंधकार में डूब जाएगा। राहुल गांधी को तो रसोइया होना चाहिए था, नेता क्यों बन गए? उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी केवल रोजगार की बातें करते हैं, लेकिन लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। वो जहां जाते हैं, मछली पकड़ते हैं, जलेबी छानते हैं लेकिन असली मुद्दों पर कुछ नहीं करते,” तेज प्रताप ने जोड़ा।

तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे ने अपने छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा, वो (तेजस्वी) कल महुआ गए थे और वहां स्थानीय विधायक ने गरीबों पर लाठीचार्ज करवाया। वे सामाजिक न्याय की बात करते हैं, लेकिन गरीबों को पीटा जा रहा है। तेज प्रताप ने आगे कहा कि उनका राघोपुर में जल्द ही दो बड़े कार्यक्रम होंगे, जहां “जनता अब सब कुछ समझ चुकी है।”

यह भी पढ़ें: कार्यक्रम से लौट रहे दो लोगों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल

नीतीश पर भी टिप्पणी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नदारद रहने पर तेज प्रताप ने कहा, इस पर हम क्या कर सकते हैं।”

https://samacharpost.live/2025/11/gumla-basia-road-accident-jai-singh-ram-death-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment