Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर रांची में तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन और नगर निगम लगभग 60 से ज्यादा छठ घाटों पर युद्धस्तर पर सफाई, लाइटिंग और सुरक्षा की व्यवस्थाएं कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
घाटों की सफाई और सुरक्षा
नगर निगम ने घाटों को अलग-अलग जोन में बांटकर सफाई का कार्य करवा रहे हैं। नगर आयुक्त सुशांत गौरव खुद घाटों का निरीक्षण कर रहे हैं। खतरनाक घाटों पर रेड रिबन लगाकर लोगों को चेतावनी दी जा रही है। जलाशयों की सफाई के साथ-साथ जल की गुणवत्ता की जांच भी की जा रही है। छठ व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम, लाइट और पहुंचने के रास्तों की विशेष व्यवस्था की गई है। रांची के प्रमुख घाट जैसे हटानिया तालाब, कांके डैम, धुर्वा डैम, बड़ा तालाब, चडरी तालाब और मोरहाबादी तालाब पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार को पप्पू यादव ने कांग्रेस में आने का ऑफर दिया
आपातकालीन और सुरक्षा इंतजाम
एनडीआरएफ की टीम संवेदनशील घाटों पर तैनात होगी। छोटे तालाबों में स्थानीय गोताखोरों की ड्यूटी रहेगी। नगर निगम की ओर से 63 जगहों पर कृत्रिम तालाब बनाए जा रहे हैं। लाइटिंग व्यवस्था 14 प्रमुख घाटों पर 28 हाईमास्ट लाइट लगाई गई हैं। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। छठ के दौरान 500 अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे। 27 और 28 अक्टूबर को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी, और घाटों के पास ड्रॉप गेट बनाकर वाहनों की आवाजाही सीमित की जाएगी।
प्रशासन और पुलिस की अपील
श्री प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, गहरे पानी में न उतरें। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। प्रशासन का प्रयास है कि इस वर्ष का छठ पर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धा से संपन्न हो।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।