मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड में 456 मैचों के रोमांचक सीजन की तैयारी, हर जिले के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) की टूर्नामेंट कमेटी की दूसरी बैठक रविवार को JSCA International Stadium Complex में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संजय पांडेय ने की, जबकि सचिव सौरभ तिवारी, संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में घरेलू क्रिकेट सत्र 2025-26 का पूरा कैलेंडर फाइनल किया गया।

यह भी पढ़ें :झारखंड में मौसम शुष्क, मानसून की विदाई जारी; अब बारिश के नहीं हैं आसार

456 मैचों से सजेगा पूरा घरेलू सत्र

इस सीजन में कुल 456 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें इंटर डिस्ट्रिक्ट, इंटर जोनल और सीनियर ग्रुप के मैच शामिल होंगे। टूर्नामेंट कमेटी ने खिलाड़ियों को अधिक से अधिक अवसर देने और राज्य में क्रिकेट के ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया।

प्रमुख टूर्नामेंट और स्थान

  • इंट्रा जोनल अंडर-14 सत्र की शुरुआत कोडरमा, चतरा, खूंटी, देवघर, डुमका, लातेहार और गढ़वा में 67 मैचों से होगी।
  • इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-19 (बीएन सिंह ट्रॉफी) की शुरुआत 3 से 31 जनवरी तक, एलीट ग्रुप के मैच रांची में होगी।
  • अंडर-16 वर्ग 67 मैच की शुरुआत हजारीबाग, दुमका, लोहदगा, पाकुड़ और अन्य जिलों में होगी।
  • महिला वर्ग की शुरुआत (U-19, सीनियर, U-23) फरवरी और मार्च में चाईबासा, धनबाद, बोकारो, गुमला और गिरिडीह में होगी।
  • सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप (एचपी बोधनवाला ट्रॉफी) की शुरुआत 25 मार्च से 11 अप्रैल तक रांची में होगी।
  • सीमा देसाई टी-20 टूर्नामेंट और संस्थान लीग अप्रैल में होगी। सीजन का समापन मई में इंटर जोनल सीनियर मैचों और झारखंड रेस्ट टीम के मुकाबलों से होगी।

प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी ने कहा कि यह कैलेंडर राज्य में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने का बड़ा अवसर देगा।उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य है कि हर जिले के खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मैच खेलने का मौका मिले और राज्य की टीम राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हो। इस बार का घरेलू क्रिकेट सत्र झारखंड के लिए न सिर्फ रोमांचक होगा बल्कि यह युवा खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों के दरवाजे भी खोलेगा।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment