रिम्स के जूनियर डॉक्टरों ने कहा- जल्द आरोपी की गिरफ्तारी हो, उचित सबूतों के आधार पर उसके खिलाफ न्यायिक जांच और मौत की सजा मिले
Samachar Post, रांची : कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला जूनियन डॉक्टर से रेप के बाद हत्या की घटना के बाद देश भर के चिकित्सकों में रोष है। कई राज्यों के मेडिकल छात्र घटना के विरोध में हड़ताल पर चले गए है। यहां रिम्स के जूनियर डॉक्टरों में भी भारी रोष देखने को मिला। रविवार शाम जूनियर डॉक्टरों ने रिम्स परिसर में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही बंगाल सरकार से मांग करते हुए दोषी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। डॉक्टरों ने मांग करते हुए कहा कि उचित सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ न्यायिक जांच हो और उसे मौत की सजा मिले। जेडीए के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अभिषेक ने कहा कि चिकित्सक किसी हाल में सुरक्षित नही है। देर रात ड्यूटी के दौरान भी जान का खतरा रहता है।
लंबे समय से एमपीए की मांग, पर हर बार सरकार रहती है मौन
सरकार से लंबे समय से डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार इसपर मौन हो जाती है। जब घटना घटती है तब भी सरकार व प्रशासन सोए रहती है। जांच में भी लंबा समय लगाया जाता है। सरकार चाहती है हम डॉक्टर्स जान पर खेलकर मरीजों की जान बचाए। लेकिन जान बचाने वाले डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने पर ध्यान नही देती। रिम्स इमरजेंसी के सामने जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के बैनर तले कैंडल मार्च निकालकर महिला चिकित्सक के आत्मा की शांति की कामना की गई। कैंडल मार्च में जेडीए प्रेसिडेंट डॉ. अंकित कुमार, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अभिषेक, सेक्रेटरी डॉ. ओम प्रकाश, मीडिया प्रभारी डॉ. सुरभि, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. कुमारी क्रीति व अन्य शामिल थे।
कोलकाता की महिला चिकित्सक के साथ रेप के बाद हत्या पर रिम्स के जूनियर डॉक्टरों में रोष, विरोध में निकाला कैंडल मार्च | @IndianMedAssn @Rimsranchi
https://t.co/wNq4XPujOe— Samachar Post (@samachar_post) August 11, 2024



.jpeg)
%20(3).jpeg)