Samachar Post रिपोर्टर, लातेहार: जिले में बीती रात जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। बालुमाथ प्रखंड के तस्तबार स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का मुख्य गेट हाथियों के झुंड द्वारा पूरी तरह तोड़ दिया गया। घटना के बाद शिक्षकों और छात्राओं में दहशत का माहौल है।
मौके पर पहुंचे पूर्व मुखिया
सूचना मिलने के बाद पूर्व मुखिया सुरेंद्र उरांव स्कूल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने कहा: बालुमाथ में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। इन हाथियों के कारण जान-माल की क्षति हो रही है। यदि समय रहते इन्हें नियंत्रित नहीं किया गया, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें : चाईबासा में डीसी चंदन कुमार के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, प्रशासन ने जनता को दी चेतावनी
वन विभाग पर सवाल
पूर्व मुखिया ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब विद्यालय भी सुरक्षित नहीं रहा। उन्होंने जिला प्रशासन और वन विभाग से हाथियों को बालुमाथ से दूर खदेड़ने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
ग्रामीणों की चिंता
ग्रामीणों और छात्राओं के अभिभावकों ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की और वन विभाग से सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।