Samachar Post डेस्क, रांची : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत रांची में जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने की दिशा में काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को रांची नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 34 चयनित लाभुकों को व्यक्तिगत आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में रांची की मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने लाभुकों को स्वीकृति पत्र सौंपे। योजना के तहत चयनित परिवार अब अपने लिए पक्का मकान बना सकेंगे, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को सुरक्षित और स्थायी आवास उपलब्ध होगा।
2,896 लाभुकों का हो चुका है चयन
रांची नगर निगम के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान अब तक कुल 2,896 लाभुकों का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत किया जा चुका है। इनमें से शनिवार को 34 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। नगर निगम ने बताया कि शेष चयनित लाभुकों को उनके संबंधित वार्ड पार्षदों के माध्यम से स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि सभी पात्र परिवार जल्द से जल्द योजना का लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें : जामताड़ा रोजगार मेले में 13 कंपनियों ने दिए अवसर, DC बोले- नौकरी जिम्मेदारी और भरोसे का नाम
कमजोर वर्गों को मिलेगा स्थायी आवास
नगर निगम का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और आवासविहीन परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराना है। इससे लाभुकों के जीवन स्तर में सुधार होगा और उन्हें सुरक्षित आवास की सुविधा मिल सकेगी।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।


