रिम्स-2 के बगल में अक्टूबर में होगा आदिवासियों का महादरबार, चंपाई सोरेन ने की घोषणा

Rupa Kumari | August 28, 2025 | 02:51 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : राजधानी रांची में रिम्स-2 के बगल में चिन्हित जमीन पर अक्टूबर महीने में आदिवासी महा दरबार आयोजित किया जाएगा। इस बड़े आयोजन की घोषणा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता चंपाई सोरेन ने की है।

महा दरबार का उद्देश्य

चंपाई सोरेन ने कहा कि इस महा दरबार का मुख्य मकसद राज्य सरकार की आदिवासी विरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर करना है।

यह भी पढ़ें : छात्र संघ चुनाव पर भ्रम फैलाने वाली खबरों का उच्च शिक्षा मंत्री ने किया खंडन

हेमंत सरकार पर निशाना

पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार लगातार आदिवासियों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सरकार की नीतियों के खिलाफ आदिवासी समाज की आवाज बनेगा।

दो लाख लोगों के जुटने की संभावना

चंपाई सोरेन ने दावा किया कि इस महा दरबार में झारखंड के अलग-अलग जिलों से करीब दो लाख आदिवासी शामिल होंगे।

तैयारियां शुरू

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही हैं। महा दरबार के जरिए आदिवासी समुदाय की एकजुटता और उनके अधिकारों की आवाज को बुलंद किया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें